फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   उतराखंड में होनी चाहिए हिमाचल पैटर्न पर कृषि एवं उद्यानिकी

उतराखंड में होनी चाहिए हिमाचल पैटर्न पर कृषि एवं उद्यानिकी

Tue, 20 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड में होनी चाहिए हिमाचल पैटर्न पर कृषि एवं उद्यानिकी
पौड़ी। शेर-ए-कश्मीर औद्यानिकी विवि के पूर्व उप कुलपति डॉ. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से पलायन के बाद कृषि योग्य भूमि का बंजर पड़ना भयावह है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के समान भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड राज्य में हिमाचल पैटर्न के साथ कृषि एवं उद्यानिकी की जाए तो यह आर्थिकी मजबूत करने के साथ पलायन रोकने में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन

पलायन न्यूनीकरण पर कार्य कर रहे पलायन एक चिंतन दल के आमंत्रण पर पौड़ी भ्रमण पर आए उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रताप सिंह ने जिले की नयार घाटी के सिंचित खेतों का स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि समतल विस्तार वाले सिंचित खेतों का इस तरह झाड़ियों से पटा होना चिंता का विषय है। इस क्षेत्र में उन्नत कृषि की असीमित संभावनाएं हैं। डॉ. सिंह ने कल्जीखाल ब्लॉक की असवालस्यूं पट्टी के गांवों में भी खेती का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम मिर्चोडा में पलायन एक चिंतन की ‘चिंतन कुटीर’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां लगभग एक समान हैं। उत्तराखंड में अनेक पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल के मुकाबले कृषि के लिए अधिक मुफीद हैं, लेकिन उत्तराखंड में बंजर भूमि का क्षेत्र लगातार बढ़ना चिंतनीय है। सरकारी महकमे को अनुसंधान संस्थान और किसानों को आपसी सामंजस्य बिठाकर पृथक आबोहवा वाले क्षेत्रों के लिए अलग योजनाएं तैयार करनी होंगी। मानव विहीन हो चुके कल्जीखाल ब्लॉक के बलूनी गांव का दौरा करने के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि यदि इच्छा शक्ति हो तो इन बंजर जमीनों से सोना उगाया जा सकता है, लेकिन बिना संकल्प के यहां किसी तरह की उम्मीद करना बेमानी होगा। भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन डॉ. सिंह ने कोठार गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed