फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, दो घायल

कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 20 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, दो घायल
गढ़वाल। पौड़ी और टिहरी जिले में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पौड़ी में कार खाई में गिरने से तीन युवकों और टिहरी में एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

पौड़ी। रामनगर हाईवे पर सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटनाक्रम के मुताबिक पौड़ी से सोमवार सुबह अभिषेक (24 वर्ष) पुत्र कर्मवीर रावत अपने चार दोस्तों को लेकर जन्मदिन की पार्टी मनाने पाबौ गए थे। देर रात पाबौ से लौटते वक्त मांडाखाल के पास कार अनियंत्रित होकर मांडाखाल भैस्वाड़ा बैंड के पास 200 मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस व राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम को काफी मशक्कत के बाद खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक चट्टान पर अटका मिला। पुलिस ने वाहन में फंसे युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि अस्पताल में मनजीत नेगी (23 वर्ष) पुत्र कुलदीप नेगी, निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, माधव (22 वर्ष) पुत्र सदानंद नौडियाल, निवासी तहसील मोहल्ला पौड़ी व अभिषेक रावत (24 वर्ष) पुत्र कर्मवीर सिंह रावत, निवासी जोशी भवन पौड़ी को मृत घोषित कर दिया। राहुल बिष्ट (24 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी श्रीनगर और विवेक भूषण (20 वर्ष) पुत्र भारत भूषण, निवासी पुलिस लाइन पौड़ी घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। गडोलिया जाखधार से कोटी जा रही मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। मंगलवार शाम 5 बजे जाखधार से कोटी जा रही मैक्स छुया पानी (पौखाल) के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को पास देने के चक्कर में 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जबर सिंह (40) पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्यालकुंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसुदेवी (40) पत्नी मकान सिंह निवासी स्यालकुंड ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन चालक विक्रम सिंह (40) पुत्र कल्याण सिंह निवासी मगरौं, प्रेम बसनेत (55) पुत्र राम सिंह और उनकी पत्नी पिंगला देवी (52) निवासी मगरौं, कीर्ति सिंह (50) पुत्र बचन सिंह और उनकी पत्नी सुमति देवी (45) निवासी स्यालकुंड, सुनील रावत (20) पुत्र सोबन सिंह और उसकी मां रमा देवी (50) निवासी मगरौं घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू कर 108 सेवा की मदद से पिलखी अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों प्रेम बसनेत, पिंगला देवी, सुमति देवी और कीर्ति सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि ट्रक की ढूंढखोज की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग जाखधार बाजार से अपने घर मगरौं और कोटी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
दुर्घटना पर लोगों ने जताया शोक
पौड़ी। कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत पर शहर में शोक की लहर है। मंगलवार को कलक्ट्रेट व तहसील में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दुर्घटना पर भाजपा विधायक मुकेश कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी व जिला महामंत्री नीरज पांथरी ने शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेता नवल किशोर ने घटना पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी से मांग की कि श्रात में वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए।

मुल्यागांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल
देवप्रयाग। बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुल्यागांव के समीप हुई कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पातल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे ऊखीमठ से दिल्ली जा रही एक कार मुल्यागांव के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि कार में चालक सियाराम पुत्र विश्वाराम (40) निवासी भतखंड जिला खगरिया बिहार, राजीव कपूर (57) व संजय कपूर (59) पुत्र सीताराम कपूर निवासी निजामउद्दीन दिल्ली सवार थे। जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की स्थिति को खतरे से बाहर बताया। ब्यूरो


ट्रक हुआ अनियंत्रित
अगस्त्यमुनि। कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड से ऊखीमठ जाते समय माल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे आधा लटक गया। ट्रक के आगे के टायर सड़क से बाहर निकल गए थे और निचला हिस्सा जमीन पर टकरा गया। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में निर्माण सामग्री भरी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व परिचालक से जानकारी ली। इसके बाद चेन कुप्पी की मदद से ट्रक को सीधा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed