फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   फुटबाल के फाइनल में पहुंचे कोट और सिरोली

फुटबाल के फाइनल में पहुंचे कोट और सिरोली

Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल के फाइनल में पहुंचे कोट और सिरोली
पौड़ी। सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति के कोट खेल मैदान में चल रही क्षेत्र पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में सिरोली और कोट ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कोट ने कठूड़ ने दो-एक से हराया। कोट की टीम की ओर से राहुल और अंकुश ने एक-एक गोल दागकर टीम को दो-एक से जीत दिलाई। इसके बाद खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सिरोली ने गगवाड़ा को एक-शून्य से हरा दिया। सिरोली की ओर से शैली ने एक गोलदागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मुकाबले में गगवाड़ा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार से राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत पहला मुकाबला गढ़वाल राइफल्स व रुड़की और दूसरा मुकाबला सिटी यंग स्टार देहरादून और कोटद्वार स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ऊषा देवी, विमल नेगी, समिति के अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, दीपक कुमार, उपेंद्र भट्ट, तामेश्वर आर्य, भागचंद्र आर्य, सुरेंद्र सिंह रावत, धर्मवीर, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed