फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   वेदमंत्र अनेक बीमारियों को दूर करने में होते है सहायक

वेदमंत्र अनेक बीमारियों को दूर करने में होते है सहायक

Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
वेदमंत्र अनेक बीमारियों को दूर करने में होते है सहायक

विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में वेद विभाग की ओर से दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे विद्वानों ने 24 से अधिक शोधपत्रों का वाचन किया। विद्वानों ने वेदों व धर्मग्रंथों का वैज्ञानिक महत्व समझाते हुए कहा कि वेदमंत्र अनेक बीमारियों को दूर करने में महत्वपूर्ण होते है।

मंगलवार को लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ नई दिल्ली के पौरोहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. रामराज उपाध्याय ने दो दिवसीय गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्वानों ने शोधपत्रों का वाचन करते हुए कहा कि अगर वेदमंत्रों का उच्चारण शुद्ध हो और उसके प्रति सच्ची श्रद्धा रखी जाय तो वेदमंत्र अनेक बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते है। साथ ही मनुष्य वेदमंत्रों के माध्यम से अनेक समस्याओं से छुटकारा भी पा सकता है। वैज्ञानिक भी वेदमंत्रों की अपार शक्ति, संचार व इच्छा शक्ति का परीक्षण कर रहे है। इसलिए हमें वेदों की इस अमूल्य संपत्ति का सद्पयोग करना चाहिए। संगोष्ठी के पहले दिन हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पहुंचे विद्वानों ने 24 से अधिक शोधपत्रों का वाचन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. केबी सुब्बरायडु ने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठी से शोधार्थियों के साथ ही संस्थान के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा. रामानुज उपाध्याय व धर्मानंद राउत थे। जबकि संगोष्ठी में संयोजक डा. शैलेंद्र उनियाल, प्रो. बनमाली विश्वाल, डा. आर बालमुरगन, डा. मुकेश कुमार, डा. अरविंद गौर, डा. वीरेंद्र बत्र्वाल व डा. नितेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed