फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   770 केंद्रों में 69362 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

770 केंद्रों में 69362 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
770 केंद्रों में 69362 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 770 परीक्षा केंद्रों पर 69362 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मंडल मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर किया गया है। परीक्षा को नकलविहीन बनाए जाने के लिए मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर इंटर हिंदी का होगा। गढ़वाल मंडल के हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पौड़ी जनपद में उत्तराखंड बोर्ड के 770 परीक्षा केंद्र हैं। इंटरमीडिएट की हिंदी प्रश्र पत्र की इस परीक्षा में 65726 संस्थागत और 3536 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाए जाने के लिए समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद स्तर पर तीन-तीन उड़न दस्ते व ब्लाक स्तर पर भी उड़न दस्ते बनाए गए हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने जनपद के उड़न दस्तों की बैठक ली। उन्होंने दस्ते में शामिल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, केशर सिंह असवाल, राजेंद्र भंडारी, योगंबर सिंह नेगी, प्रदीप नैथानी, डा. महावीर रावत, मृदला गुजराल, महेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed