फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   प्रदेश के 15 ग्राम विकास अधिकारी बने सहायक खंड विकास अधिकारी

प्रदेश के 15 ग्राम विकास अधिकारी बने सहायक खंड विकास अधिकारी

Wed, 27 Feb 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 15 ग्राम विकास अधिकारी बने सहायक खंड विकास अधिकारी
पौड़ी। राज्य के 15 ग्राम विकास अधिकारियों को होली से पहले पदोन्नति का तोहफा मिल गया है। इन अधिकारियों की सहायक खंड विकास अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 23 पदों पर भी पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त डा. राम विलास यादव ने पदोन्नति का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि सहायक खंड विकास अधिकारी के रिक्त 15 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 23 पदों पर पदोन्नति दी गई है। ग्राम विकास अधिकारी किरन पांडे को नैनीताल जनपद के ब्लाक रामगढ़, रमेश चंद्र भट्ट को ओखलकांडा, माधुरी को जनपद पौड़ी के ब्लाक पाबौ, कलावती को ब्लाक पोखड़ा, हेमंती काला को उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़, उर्मिला देवी को पुरोला, सुभाषिनी को जनपद चमोली के थराली, रमेश चंद्र अमोली को घाट, विनोद प्रसाद को जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट, रेनू बिष्ट ब्लाक विण में सहायक खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद टिहरी के ब्लाक देवप्रयाग में सुशीला बिष्ट, थौलधार में दुर्गा प्रसाद, बागेश्वर जनपद के गरुड़ ब्लाक में धर्मराज, हरिद्वार के नारसन ब्लाक में राजेंद्र प्रसाद सती, रुद्रप्रयाग के ब्लाक अगस्त्यमुनि में रानी पंत को सहायक खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। प्रमोद कुमार अग्रवाल को देहरादून, ठाकुर राम आर्य को ऊधमसिंह नगर, मोहन प्रसाद मैंदोली व सूक्ष्मलता भंडारी को हरिद्वार, जोत सिंह रावत व जोध सिंह पंवार को टिहरी, निर्मला अधिकारी, मंजीत कुमार व धनराज बिष्ट को नैनीताल, मनोहर चंद्र कांडपाल को चंपावत, चंद्र शेखर लखेड़ा, राकेश सिंह नेगी व अशोक कुमार नेगी को पौड़ी, बसंत बल्लभ सती, मनोज कफकोटी व गिरीश चंद्र तिवारी को अल्मोड़ा, पुष्कर सिंह बिष्ट को चमोली, तारा चंद्र सिंह चौहान व सुंदर लाल नौटियाल को उत्तरकाशी, कन्हैयालाल वर्मा, कुंवर सिंह पोखरिया व तनूजा पांडेय को पिथौरागढ़, द्वारिका प्रसाद डिमरी को रुद्रप्रयाग जनपद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के साथ तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed