{"_id":"5b97f34c867a557f685fa130","slug":"191536684876-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन नहीं हुआ तो अब नहीं रह पाएंगे पौड़ी जिले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन नहीं हुआ तो अब नहीं रह पाएंगे पौड़ी जिले में
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। बगैर सत्यापन कराए अब फड़-फेरी, रेहड़ी व ठेली वाले पौड़ी जिले में नहीं रह सकेंगे। जिनका पूर्व में सत्यापन हो चुका है, उन्हें अपने गले में आईकार्ड लगाना होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी ने नशे के खिलाफ भी जनपद में जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाए। वहीं नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पूर्व सैनिक सम्मेलन में एसएसपी ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनाएवं उनका निस्तारण किया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, जिला शासकीय अधिवक्ता अविनाश नेगी, अनूप काला, श्रद्धा रावत, मनोज रतूड़ी, उत्तम सिंह जिमिवाल, एमपी पूर्वाल, डीएस असवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, संपूर्णानंद गैरोला, लक्ष्मण सिंह कठैत, प्रेम सती, रक्षपाल सिंह, मनोज कुमार पांडेय, जितेंद्र सिंह चौहान, नीरज त्यागी, प्रमोद शाह, नीरजा यादव व सुनील रावत आदि मौजूद रहे।