{"_id":"5b6096644f1c1b66428b517e","slug":"191533056612-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगे न माने जाने पर भड़के शिक्षक, तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगे न माने जाने पर भड़के शिक्षक, तालाबंदी
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। स्कूलों के कोटिकरण की विसंगतियों को दूर करने सहित 20 सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए शिक्षकों ने सरकार पर उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूलों के कोटिकरण को ठीक कर पूर्व की तरह स्कूलों की ए, बी, सी, डी एवं एफ उप श्रेणियां रखी जाएं। शिक्षकों को एसीपी का लाभ देते हुए पूरे सेवाकाल में कम से कम तीन प्रमोशन दिए जाएं। इसके अलावा तदर्थ शिक्षकों को पूर्व सेवा का लाभ देते हुए चयन वेतनमान दिया जाए। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि शिक्षकों को आश्वासन मिला, लेकिन प्रमोशन नहीं मिल पाया। प्रदेश के अन्य विभागों में तबादले हुए, लेकिन शिक्षा विभाग में अब तक तबादले नहीं हो पाए हैं। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, प्रवक्ता मनोज ध्यानी, संरक्षक मेहरबान भंडारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, नैनीडांडा अध्यक्ष सुनील नेगी, वीरोंखाल अध्यक्ष दीनदयाल बिष्ट, पोखड़ा अध्यक्ष सत्य प्रकाश कोटली, पाबौ अध्यक्ष पारितोष रावत, दुगड्डा अध्यक्ष आशीष खर्कवाल, एकेश्वर से राकेश पोखरियाल, खिर्सू से मनोज काला आदि शामिल रहे।
----------------
सीईओ कार्यालय में तालाबंदी पर पहुंची पुलिस
सीईओ कार्यालय में तालाबंदी पर उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से कार्यालय का ताला खोलने के लिए कहा। वहीं अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने भी आंदोलनकारियों को समझाया। उन्होंने कहा कि तालाबंदी कर कार्य बाधित न किया जाए।