फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   तीर्थपुरोहित समाज ने लिया बदरीनाथ धाम में वर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा

तीर्थपुरोहित समाज ने लिया बदरीनाथ धाम में वर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा

Mon, 22 Apr 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
तीर्थपुरोहित समाज ने लिया बदरीनाथ धाम में वर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा
देवप्रयाग। इस बार बदरीनाथ धाम में अधिक बर्फबारी होने से परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। तीर्थपुरोहित समाज ने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने कुछ दिन पूर्व बदरीनाथ धाम पहुंचकर बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया। धाम से लौटने के बाद पुरोहितों ने बताया कि टीन शेड से बनी अधिकांश दुकानें भारी बर्फबारी के चलते पूरी तरह ध्वस्त हैं। जबकि मंदिर के निकट कुबेर गली में तीर्थपुरोहितों के आवास भी टूटे हुए हैं। तीर्थपुरोहित अरविंद ने बताया कि नारायण पर्वत स्थित बाजार में बर्फ के ऊँचे ढेर लगे हैं। जबकि नर पर्वत स्थित टैक्सी स्टैंड व देवलोक पर्यटक आवास के सामने की सड़क पूरी तरह बर्फ से ढकी हैं। यहाँ गीता मंदिर सहित उसके आसपास भी बर्फबारी से अधिक नुकसान हुआ है। अब बदरीनाथ धाम में अधिकांश स्थानों पर बर्फ गल चुकी है। बस अड्डे से मंदिर व तप्त कुंड तक जानेवाले रास्तों में बर्फ मौजूद नहीं है। बदरीनाथ मंदिर परिसर से मजदूरों द्वारा बर्फ हटाने का काम जारी है। तापमान काफी कम होने से यहां तप्तकुंड का गर्मजल ही साधू संतों व श्रमिकों को राहत दे रहा है। फिलहाल मंदिर समिति की ओर से धाम में भोजन की व्यवस्था की गई है। तीर्थपुरोहित समाज ने सरकार से धाम में बर्फबारी से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed