फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विधायक ने स्कूल व अस्पताल भवन और सड़कों का शिलान्यास किया

विधायक ने स्कूल व अस्पताल भवन और सड़कों का शिलान्यास किया

Thu, 28 Feb 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने स्कूल व अस्पताल भवन और सड़कों का शिलान्यास किया

विज्ञापन
श्रीनगर। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने गोनी (सिल्काखाल) में स्कूल भवन और सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है, ताकि लोगों को पैदल या सड़क मार्ग से अतिरिक्त दूरी तय न करना पड़े।
भाजपा विधायक कंडारी ने विकास खंड कीर्तिनगर के अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज गोनीखाल के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शासन ने भवन के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये मंजूर किए हैं। प्रथम किश्त के तौर पर कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम को 52 लाख 22 हजार रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित चाचकंडा- गोनी मोटर मार्ग (8.050किलोमीटर) के स्टेज-टू (डामरीकरण) और चाचकंडा-सोनी मोटर मार्ग (2.060 किलोमीटर) के स्टेज-वन (निर्माण) कार्यों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंसरियाखाल के भवन और राजकीय इंटर कॉलेज हिंसरियाखाल अतिरिक्त कक्षा कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन ने 2 करोड़ 18 लाख 63 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed