{"_id":"5c61a2babdec224a620fe650","slug":"181549902522-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदंपति ने रोपी समलौंण पौध, दिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदंपति ने रोपी समलौंण पौध, दिया पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जनपद के विकास खंड थलीसैंण में समलौंण आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके तहत हर संस्कार (नामकरण, चूड़ाकर्म, विवाह, वार्षिक पिंडदान आदि) में पौध रोपकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया जाता है।
सोमवार को विकास खंड थलीसैंण के कंडारस्यूं पट्टी स्थिति कोठी गांव में गब्बर सिंह की बेटी का विवाह हुआ। इसमें नवदंपति पूनम व विपिन ने नारंगी की समलौंण पौध रोपी। पौध के संरक्षण का जिम्मा दुल्हन की मां सरोजनी देवी ने लिया। दूल्हे ने गांव की समलौंण सेना को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। वहीं इससे पहले खंडगांव नवदंपति वीरेंद्र व पार्वती ने अमरूद, कनाकोट गांव में नवदंपति मीनाक्षी व राकेश ने नारंगी, नवदंपति बबली व सुधांशु ने मौसमी की समलौंण पौध रोपकर शादी को यादगार बनाया। समलौंण आंदोलन के प्रणेता वीरेंद्र गोदियाल ने कहा कि जनसहयोग से पर्यावरण के संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर समलौंण सेनानायिका कोठी दीपा देवी, कनाकोट कांति देवी, इंदू देवी, अनीता देवी, सुरेशी देवी, राखी देवी, गोदांबरी देवी, सुनीता देवी, पं. हर्षपति गोदियाल, प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, हरीश, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।