{"_id":"61f42336fa05a77bd97f1344","slug":"18-people-corona-infected-in-diet-pauri-shrinagar-news-drn402736023","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट पौड़ी में 18 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट पौड़ी में 18 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के मामलों मेें तेजी से वृद्धि होती जा रही है। यहां चड़ीगांव स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पौड़ी में 18 शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब यहां पठन-पाठन बंद हो गया है। इधर, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के 10 डॉक्टरों समेत 15 कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।
ब्लाक खिर्सू के चड़ीगांव स्थित डायट पौड़ी में 24 जनवरी को कोविड जांच के लिए सैंपलिंग हुई थी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई जिसमें दो छात्रों सहित 18 शिक्षकों व कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा जिन शिक्षक और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनको सूचना देकर घर मेें ही आइसोलेट होने के लिए कह दिया गया है। फिलहाल कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। आइसोलेशन की अवधि पूर्ण होने के बाद कक्षाएं बहाल हो जाएंगी। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी के अनुसार, बेस अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच कराने वाले कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें मेडिकल कॉलेज के 15 डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी शामिल है।