फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   175 Gram Panchayats to be ODF Plus

175 ग्राम पंचायतें होंगी ओडीएफ प्लस

Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
175 Gram Panchayats to be ODF Plus
जनपद की 175 ग्राम पंचायतें जल्द ही ओडीएफ प्लस हो जाएगी, जिसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग पौड़ी ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायतराज अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्वजल के परियोजना प्रबंधक दीपक रावत ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि अभियान के बाद जिले के विकासखंड पाबौ की 30, बीरोंखाली की 22, कोट की 21, खिर्सू की 16, यमकेश्वर की 8, दुगडडा की 4, जयहरीखाल की 10, पौड़ी की 5, कल्जीखाल की 8, नैनीडांडा की 12, रिखणीखाल की 12, एकेश्वर की चार, पोखड़ा की 12 ग्राम पंचायतों के ओडीएफ प्लस की घोषणा की जाएगी। इस दिशा में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed