{"_id":"5cdd82b4bdec22071e6d5ab9","slug":"171558020788-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कीर्तिनगर में शीघ्र शुरू होगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कीर्तिनगर में शीघ्र शुरू होगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नगर पंचायत क्षेत्र कीर्तिनगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाए जाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में करीब 150 जगहों पर अतिक्रमण किया गया है, जिन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। जल्द ही अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
नगर पंचायत कीर्तिनगर के मुख्य बाजार, जाखणी, ब्लाक व तहसील को जोड़ने वाले मोटर मार्गों पर कई लोगों ने अतिक्रमण किया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल ने बताया कि अतिक्रमण से मोटर मार्ग कई स्थानों पर संकरे हो चुके है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जबकि फुटपाथ पर अतिक्रमण से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए नगर पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी है। उक्त सभी स्थानों पर करीब 150 से अधिक जगहों पर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इसकेबाद उन्हें नोटिस जारी कर दिया जाएगा। नोटिस के बाद भी अगर अतिक्रमणकारियों ने सड़क व अन्य स्थानों से अतिक्रमण नहीं हटाया तो स्थानीय प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटा लिया जाएगा।