फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jan 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन
पौड़ी। जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पौड़ी में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता लंबे समय से विभिन्न मांगों के समाधान की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अभी तक सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पौड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी अर्चना रमोला ने बताया कि सरकार ने मुख्य सेविका के पदों में पदोन्नति पर रोक लगाई है, जो 20 से 30 वर्षों से सेवारत कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी केंद्र की भांति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 10 सूत्री मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में मिनी केंद्रों को उच्चीकृत कर समान कार्य समान वेतन दिए जाने, सहायिका का वेतन 25 फीसदी बढ़ाए जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी का दर्जा दिए जाने, स्कूलों की भांति शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन अवकाश दिए जाने, कार्यकर्ताओं को दीपावली बोनस दिए जाने, यात्रा भत्ता, आंदोलन के दौरान कटे हुए मानदेय को भुगतान किए जाने आदि की मांग की गई है। इस अवसर पर कौशल रावत, रजनी असवाल, कलावती रावत, श्वेता, शोभा, आशा, संगीता व विनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed