{"_id":"5b4cd9eb4f1c1b48748b52b4","slug":"171531763179-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ कांवड मेले में पीएसी की पांच कंपनियां होंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलकंठ कांवड मेले में पीएसी की पांच कंपनियां होंगी तैनात
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नीलकंठ श्रावण मास कांवड मेले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए मेला सेल गठित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि 27 जुलाई से 26 अगस्त तक चलने वाले मेले में सुरक्षा के लिए पांच कंपनी पीएसी की तैनात की जाएंगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोशी ने कहा कि मेले में सुरक्षा के लिए एक एडिशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 40 से 50 सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबलों की तैनाती की जाएगी। किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए रेंज एवं मुख्यालय के बाहर से पुलिस फोर्स की मांग की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि जनपद को कुछ पुलिस फोर्स मिल चुकी है, जबकि कुछ पुलिस फोर्स की और जरूरत है।