{"_id":"5a1700824f1c1b68678bd9c5","slug":"171511456898-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी के चार छात्रों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी के चार छात्रों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। डीएवी इंटर कालेज के तीन छात्रों का हैंडबाल व एक छात्र का चयन फुटबाल की राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। चयन पर कालेज परिवार ने जश्न मनाने के साथ चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
कालेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र नेगी ने बताया कि सीनियर बालक फुटबाल स्पर्धा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कक्षा 12 के छात्र अमन रावत का चयन हुआ है। फुटबाल की राष्ट्रीय स्पर्धा दिसंबर माह में मुंबई में खेली जाएगी। जूनियर बालक वर्ग हैंडबाल स्पर्धा के लिए कक्षा 11 के प्रदीप सिंह रौथाण का चयन हुआ है। प्रतियोगिता यूपी के फैजाबाद में होगी। सब जूनियर वर्ग हैंडबाल स्पर्धा के लिए कक्षा नौ के छात्र रेहान फजल का चयन हुआ है। स्पर्धा 26 से 30 नवंबर तक राजस्थान के बीकानेर में खेली जाएगी। सीनियर हैंडबाल स्पर्धा के लिए कक्षा 10 के छात्र संदीप रावत का चयन हुआ है। सीनियर वर्ग की हैंडबाल स्पर्धा जनवरी 2018 में दिल्ली में होगी। इस मौके पर कालेज ने समारोह आयोजित कर चयनित छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में शारीरिक प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह रावत, दीपक रावत व चंद्रमोहन असवाल आदि मौजूद रहे।