{"_id":"5c683cefbdec224c741215ac","slug":"161550335215-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जीआईसी केवर्स का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकगीत व लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वार्षिकोत्सव में प्रदेश व जनपद स्तर पर क्रिकेट में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं और शिक्षा सत्र की सर्वश्रेष्ठ छात्रा को सम्मानित किया गया।
जीआईसी केवर्स के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जनपद स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्रा काजल व सलोनी, राज्य स्तर पर क्रिकेट में प्रतिभाग करने और शिक्षा सत्र 2018-19 की सर्वश्रेष्ठ छात्रा मनीषा को सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सुन रे दगड़िया, रानीखेता राम ढोला, मेरी बामणी आदि लोकगीत व लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरएस राणा और संचालन किशोर रौतेला व रघुराज चौहान ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कांडई दिगंबर सिंह, केवर्स प्रभा देवी, एसएमसी अध्यक्ष रेखा देवी, कैलाश बिष्ट, भगवान सिंह पंवार, विनय मोहन डबराल व संजय रुडोला आदि मौजूद थे।