{"_id":"5b536f864f1c1bed5e8b4896","slug":"161532194694-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास की योजनाओं में सहभागी बने युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास की योजनाओं में सहभागी बने युवा
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कल्जीखाल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी आरसी मिश्रा ने कहा कि पहाड़ के युवा छोटे-छोटे समूह बनाकर कृषि आजीविकाओं को बढ़ावा दें और अपनी आर्थिकी बढ़ाएं। युवा गांवों के विकास योजनाओं में सहभागी बनें। वह कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
खंड विकास अधिकारी केएस नेेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व, एकता और एक दूसरे की संस्कृतियों को समझने का अवसर मिलता है। नेहरू युवा केंद्रों के साथ जुड़कर युवा स्वैच्छिक प्रयासों के माध्यम से सामाजिक विकास कार्य की दिशा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वच्छता मिशन, जन-धन योजना, कन्या समृद्धि योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए अटल पेंशन योजना, आदर्श ग्राम योजना, आदर्श संसद ग्राम योजना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र कुमार, योगंबर, अंजना बिष्ट, अनूप कुमार, अंकिता, काजल, रजत नेगी, मोनिका व प्रीति आदि मौजूद रहीं।