{"_id":"5b5215a34f1c1b3d748b6287","slug":"161532106147-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह समिति की सिफारिश में बदलाव पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगदोह समिति की सिफारिश में बदलाव पर भड़के छात्र
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। लिंगदोह समिति की सिफारिश में बदलाव पर भड़के एनएसयूआई के छात्रों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।
विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए छात्रों ने कहा कि प्रदेश के एक छात्र संगठन को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह का बदलाव किया गया है। छात्र संघ के दौरान चुनाव सामग्री को कालेज के अंदर एवं बाहर प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि बगैर चुनाव प्रचार सामग्री के कोई चुनाव किया जाना संभव नहीं है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री छात्र हितों की अनदेखी कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के सात दिन बाद चुनाव करवाने व रैली और विजय जुलूस को समाप्त किया जाना सरासर गलत है। इसके अलावा 70 प्रतिशत की उपस्थिति के बाद चुनाव लड़ने की अनुमति आदि नियमों के बदलाव को वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, छात्रसंघ सचिव आकाश रावत, दीपक नौटियाल, ममता, मोनिका व गोपाल आदि शामिल रहे।