{"_id":"5b5214ad4f1c1b40748b5f90","slug":"161532105901-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बेहाल, पिछले नौ महीने से कर रहे पेंशन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बेहाल, पिछले नौ महीने से कर रहे पेंशन का इंतजार
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। सबसे अधिक मंत्रियों वाले जनपद पौड़ी में किसान बेहाल हैं। जिले में 3602 किसानों को नौ महीने से किसान पेंशन नहीं मिल पाई है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को किसान पेंशन के रूप में हर महीने एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है, लेकिन पौड़ी में किसान पेंशन के लिए तरस गए हैं। किसानों का कहना है कि सरकार जहां उनकी आय दोगुनी करने की बात कर रही है, वहीं जनपद में किसानों को समय पर पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। किसान सतीश, दौलत सिंह व कमला देवी आदि का कहना है कि समय पर पेंशन न मिलने से खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
फोटो
किसानों को पेंशन भुगतान में कुछ प्रशासनिक और तकनीकी दिक्कतें आई हैं। इसका ऑनलाइन पेमेंट होता है, लेकिन दून से पोर्टल बंद होने के चलते समय पर पेंशन नहीं दी जा सकी। इसके अलावा पूर्व में बजट की भी कुछ दिक्कत पेश आई। दो करोड़ के बजट की मांग के विपरीत मात्र 48 लाख रुपये मिले। वर्तमान में विभाग के पास इस मद में दो करोड़ 20 लाख रुपये हैं। अब पोर्टल सुचारु हो गया है। एक सप्ताह में भीतर किसानों को पेंशन दे दी जाएगी। -सुनीता अरोरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी पौड़ी