{"_id":"5a75e88b4f1c1b89268b8152","slug":"161517676683-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडोलिया के जंगलों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडोलिया के जंगलों में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कंडोलिया से सटे जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा राख हो गई है। आग रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका।
शनिवार को दोपहर बाद कंडोलिया के पास जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग के कर्मी आग बुझाने पहुंचे। देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और यह भयावह रूप ले रही है। इससे वन विभाग परिसर, खेल विभाग, इंडोर स्टेडियम और कंडोलिया के आवासी बस्तियों को खतरा पैदा हो गया है। आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई। इस मामले में डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कंडोलिया के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली है। आग बुझाने के लिए मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है।
जब भरा ऑफिस में धुआं तब लगी वन विभाग को भनक
आग का धुआं जब वन विभाग कार्यालय के कक्षों में पहुंचा तब कर्मचारी ऑफिस से बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद जब उन्होंने देखा कि कंडोलिया के जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं। तब विभाग के कर्मचारी सक्रिय हुए और आग बुझाने जंगल की ओर दौड़ पड़े। इससे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे।