फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   आपदा व चोरी में वाहन का पता बताएगी फास्टेग चिप

आपदा व चोरी में वाहन का पता बताएगी फास्टेग चिप

Mon, 22 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आपदा व चोरी में वाहन का पता बताएगी फास्टेग चिप
पौड़ी। अब वाहन चोरी होने या फिर आपदा में फंसने पर उसकी हर जानकारी परिवहन विभाग के पास होगी। पौड़ी परिवहन विभाग ने फास्टेग की शुरूआत कर दी है। फास्टेग एक सेंसर है, जो टोल से गुजरते ही वाहन की हर डिटेल हासिल कर लेगा। वाहन स्वामी का नाम, पता और मोबाइल नंबर तक की जानकारी इसमें दर्ज हो जाएगी। इससे वाहन चोरी पर पुलिस आसानी से उसकी तलाश पूरी कर लेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने एक दिसंबर से वाहनों पर फास्टेग जरूरी कर दिया है। फास्टेग एक विंडस्क्रीन पर लगने वाली एक सेंसर चिप है। इस चिप में वाहन स्वामी का पूरा डिटेल होने के साथ ही टैक्स जमा आदि की पूरी जानकारियां सुरक्षित होती है। फास्टेग लगने के बाद यह जानकारी भी परिवहन विभाग के पास मौजूद रहेगी और वाहनों को आसानी से सुरक्षित सड़क की ओर भी मोड़ा जा सकता है। चिप को समय-समय पर मोबाइल सिम की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने इसका पंजीकरण शुल्क 100 रुपये तय किया है। परिवहन विभाग ने चिप लगाने के जरूरी इंतजाम जुटा दिए हैं और सोमवार से विभाग ने रजिस्ट्रेशन के साथ वाहनों पर चिप लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


कोट
फास्टेग चिप भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी किए गए हैं और नाकों या अधिकृत केंद्र पर चिप रिचार्ज किए जा सकते हैं। वाहनों के लिए जरूरी है और परिवहन विभाग शीघ्र ही सभी वाहनों पर यह चिप लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारिका प्रसाद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed