फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   अंबेडकर जयंती पर अवकाश न होने से नाराजगी

अंबेडकर जयंती पर अवकाश न होने से नाराजगी

Wed, 06 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर अवकाश न होने से नाराजगी
पौड़ी। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति पौड़ी ने अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश न किए जाने पर नाराजगी जताई। समिति ने इसे शिल्पकार समाज का अपमान करार दिया।
विज्ञापन

बुधवार को डा. भीमराव अंबेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। अंबेडकर मूर्ति स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को जीवन में सार्थक करने पर जोर दिया। सभा में समिति के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह टम्टा, कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल टम्टा, संरक्षक गंगा प्रसाद उनियाल, सुनील कुमार, हरीश चंद्र कोहली, संतलाल, गौरव कुमार, सुनील कुमार व हरीशचंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास को मिला डा. अंबेडकर सम्मान
डा. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लिया समाज सेवा का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने डा. अंबेडकर के जीवन और दर्शन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गरीब असहायों की मदद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा. एसपी बडोला और ट्रस्ट के निदेशक दर्शन लाल चौधरी ने डा. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. भीमराव अंबेडकर और महर्षि दयानंद सरस्वती पर शोध करने के लिए शोधकर्ता विकास कुमार आर्य को डा. अंबेडकर उत्तराखंड सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि संविधान में प्राप्त अधिकारों की आम जनता को जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। कहा कि भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में गरीब असहायों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य, दुगड्डा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिमला, शशिप्रभा रावत, पीएल खंतवाल, प्रवेश चंद नवानी, प्रकाश कोठारी, योगंबर सिंह रावत, डा. विनोद बहुगुणा, सुखपाल शाह, शुखवीर सिंह खंतवाल, जीके बड़थ्वाल, जनार्दन ध्यानी, राजेंद्र जजेड़ी, मनवरी सिंह आर्य, जगमोहन भारद्वाज आदि मौजूद थे।

-फोटो
फोटो
परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब का किया याद
नई टिहरी। संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराम अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके कार्यों को याद कर उनके बताए रास्तों पर आगे जाने का संकल्प लिया गया।
डा. भीमराव अंबेडकर एससी-एसटी छात्रावास ढुंगीधार में बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि डा. अंबेडकर ने समाज के दलित, शोषित और निर्धन वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, रागनी भट्ट, शांति शाह, विजय लक्ष्मी थलवाल, राकेश राणा, श्याम लाल शाह, देवेंद्र दुमोगा, खुशीलाल, कलमदास पुनेठा, बीरूलाल शाह, भीमलाल मेहरा, संपतलाल शाह, हर्षपाल आदि मौजूद थे। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष सूरज राणा, दर्शनी रावत, नरेंद्र रमोला, राकेश राणा, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सेवायोजन अधिकारी विक्रम दास, पदम सिंह कुमाईं, लक्ष्मी रावत, शकुंतला नेगी, राजेंद्र डोभाल, संपतलाल, दारा सिंह आदि मौजूद थे। बसपा ने भी अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली, कुंवर लाल शाह, हर्षू लाल, विनोद, रमेश, जय सिंह, नवदीप जोशी, दलेब चौहान, हाकीम आदि मौजूद रहे।
बाबा साहेब अंबेडकर को किया याद
रुद्रप्रयाग। बोधिसत्व बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के 62वें महापरिनिर्वाण दिवस पर सेवा स्तंभ की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कालीकमली धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता को याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं, वंचितों, श्रमिकों, मजदूरों, बेरोजगारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और कठिन परिश्रम कर अपना विशेष मुकाम बनाया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता केएल आगरी, बलदेव सिंह टम्टा, महेश चंद्र बुरियाल, रमेश कुमार टम्टा, राधेलाल आर्य, महावीर, दीपचंद्र शाह, विजय बेरवाण, मनोज मखनवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो

बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
चिन्यालीसौड़। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के निर्वाण समरसता दिवस पर भाजपाइयों ने संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि डा. अंबेडकर के प्रयासों से ही भारतीय समाज एक सूत्र में बंध पाया है। निचले तबके के व्यक्ति को भी बराबर के अधिकार मिल सके हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण करते हुए जनहित के कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के बाद कोहली समाज के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र कोहली के आवास में एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील भंडारी, ग्रामीण अध्यक्ष शीशपाल रमोला, मंडल महामंत्री राजेंद्र रांगड़, शैलेंद्र कोहली, सुंदर लाल नरवाण, सतपाल राणा, चंद्रमोहन, दिनेश आदि शामिल हुए।

समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जंयती
श्रीनगर। डा. भीम राव अंबेडकर की 62वीं पुण्य तिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पालिका परिसर में डा. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समरसता दिवस का शुभारंभ किया। डा. रावत ने कहा कि विधायक निधि का एक करोड़ रुपये वह अनुसूचित जाति क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। इस दौरान उन्होंने केवट मोहल्ले में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख व टम्टा मोहल्ले में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख व वाल्मीकि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपय देने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक कुशलानाथ ने बताया कि श्रीनगर में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को संघर्ष करने वाले बुजुर्ग पूर्व सभासद फते लाल, शिल्पकार गोपाल लाल टम्टा, गढ़वाल विवि के अंग्रेजी के शिक्षक डा. दीपक कुमार, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली सरिता आर्य को सहकारिता मंत्री के हाथों सम्मानित कराया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी, राजेन्द्र प्रसाद, जंग बहादूर रावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत सहित कई लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed