{"_id":"5a2581eb4f1c1b68678bfcac","slug":"161512407531-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों को डीएम ने पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों को डीएम ने पढ़ाया पाठ
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे 72 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को जिलाधिकारी सुशील कुमार ने खनन, वन व अपराध नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों की पट्टी में बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसलिए सभी को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।
जिले के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में राजस्व उप निरीक्षक प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने जायजा लिया। डीएम ने सेवा का अधिकार, मनरेगा, दैवीय आपदा, डिजिटल बैंकिंग, राजस्व पुलिस व्यवस्था, लिंग अनुपात, पर्यटन, स्वच्छ प्रशासन व गांवों में कूड़ा निस्तारण आदि की जानकारी दी। भूमि हस्तांतरण, भूमि की पैमाइश, सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने, पलायन रोकने में राजस्व विभाग की जिम्मेदारी, किसानों की आय को दोगुनी करने समेत कई तकनीकी जानकारियों से भी दी। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक एमएन कपरवाण, सहायक भूलेख अधिकारी सुरेश चंद्र डबराल, शेखर पंवार, दिनेश सिंह रावत व हेमेंद्र नयाल आदि मौजूद रहे।