फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   चंद्रनगर में पालिका का पुश्ता ढहने से खतरे में आवासीय भवन

चंद्रनगर में पालिका का पुश्ता ढहने से खतरे में आवासीय भवन

Fri, 01 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंद्रनगर में पालिका का पुश्ता ढहने से खतरे में आवासीय भवन
पौड़ी। मूसलाधार बारिश में चंद्रनगर में पुश्ता ढहने से दो आवासीय भवनों के आंगन मलबे में दब गए हैं, जबकि कई अन्य आवासीय भवन खतरे की जद में हैं। स्थानीय लोगों ने आपदा कंट्रोल में इसकी शिकायत भी दर्ज की, लेकिन अब तक प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में कदम तक नहीं रखा।
विज्ञापन

पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर डीएम कार्यालय से महज दो किमी की दूरी पर चंद्रनगर में रांई गांव के रास्ते का पुश्ता लगातार बारिश से धीरे-धीरे खिसककर आवासीय बस्ती के लिए खतरा बना हुआ है। 28 अगस्त की रात्रि लगातार बारिश में भूस्खलन से पुश्ता ढहना शुरू हुआ। स्थानीय निवासी वीरेंद्र पंत व ललित मोहन के आंगन मलबे में दबने के बाद अब भवनों को खतरा बना हुुआ है। इसके अलावा सोवन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र रावत, मान सिंह रावत व मदन सिंह नेगी आदि के भवनों पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों ने 29 अगस्त को दैवीय आपदा कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज की, लेकिन अभी तक प्रशासन ने मुआयना तक नहीं किया। ऐसे में स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने सरकार की आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चंद्रनगर में भूस्खलन से पुश्ता ढहने की सूचना की जांच की जा रही है। नगर पालिका व तहसील को सूचना भेजी गई है जांच के बाद कार्यवाही शुरू की जाएगी।
--रामजी शरण, एडीएम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed