{"_id":"5d124dfe8ebc3e3cd13c455c","slug":"156148068410-pauri-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों का निष्पक्षता व ईमानदारी से हो पालन: गर्ब्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों का निष्पक्षता व ईमानदारी से हो पालन: गर्ब्याल
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका श्रीनगर के चुनाव में नियुक्त कार्मिकों को मतदाता, मतदान, उनके दायित्व व सावधानियों को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कार्मिकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए।
सोमवार को विकास भवन सभागार पौड़ी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि श्रीनगर पालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है। कार्मिकों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन सख्ती से करना है। प्रभारी नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एमएम खान व दीपक रावत ने बताया कि नगर पालिका श्रीनगर में अध्यक्ष व सभासद के पदों पर 8 जुलाई को मतदान और 10 जुलाई को मतगणना होनी हैं। मतदान कार्मिकों को चुनौती मत, निविदत्त मत, मतपत्र लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी भरना, मत पेटी खोलना, बंद करना और सील किए जाने को लेकर डेमो के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर एआरओ सुनील राज सहित समस्त पीठासीन व मतदान कार्मिक मौजूद रहे।