{"_id":"5d124dfb8ebc3e3cb777c97f","slug":"156148068110-pauri-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का नहीं चला पता, मायूसी में बदली शादी की खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का नहीं चला पता, मायूसी में बदली शादी की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विकास खंड पाबौ के चोपडिय़ूं गांव के गायब हुए युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिससे युवक के शादी की खुशियां मायूसी में बदल गई है। युवक 20 जून को शादी के लिए पानीपत हरियाणा से घर लौट रहा था। लेकिन पानीपत के बस अड्डे से गायब हो गया था। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। युवक की आज शादी होनी थी।
विकास खंड पाबौ के चोपड़िय़ूं गांव के मातवर सिंह कठैत का पुत्र महिपाल सिंह पानीपत हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले उसकी शादी बिडोली गांव में तय हुई थी। महिपाल की शादी 25 जून (आज) को होनी थी। वह शादी के लिए 20 जून को कंपनी से अवकाश लेकर घर के लिए निकला, लेकिन पानीपत बस अड्डे से 12 बजे के बाद से वह अचानक गायब हो गया था। महिपाल के लापता होने से उसके घरवाले, ससुराल पक्ष व कंपनी में साथ ही नौकरी करने वाले परेशान हो गए थे। महिपाल की खोजबीन के लिए उसके परिजन दिल्ली, पानीपत सहित अनेक स्थानों में खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों व पुलिस टीम को अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कंपनी के सीनियर अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट ने मतरोड़ा थाना पानीपत में गायब युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकि परिजनों नें स्थानीय पुलिस में घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। युवक के छोटे भाई राजपाल सिंह ने रुंधे गले से कहा कि भाई की शादी के लिए पूरा परिवार उत्साहित था। लेकिन शादी के चार दिन पहले वह रहस्मय परिस्थितियों में गायब हो गया था। उन्होंने कहा कि भाई के नहीं मिलने से शादी खुशी मायूसी में बदल गई हैं।