फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शादी से पहले रहस्मय परिस्थितियों में गायब हुआ युवक

शादी से पहले रहस्मय परिस्थितियों में गायब हुआ युवक

Sun, 23 Jun 2019 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
शादी से पहले रहस्मय परिस्थितियों में गायब हुआ युवक
पाबौ। विकास खंड पाबौ के चोपड़ियूं गांव का एक युवक शादी से पहले रहस्मय परिस्थितियों में गायब हो गया है। वह 20 जून को शादी के लिए पानीपत (हरियाणा) से घर लौट रहा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। इससे दोनों परिवारों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। युवक के घर व ससुराल पक्ष से परिजन दिल्ली व पानीपत के लिए रवाना हो गए हैं। कंपनी के सीनियर अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट ने युवक की पानीपत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकि स्थानीय पुलिस में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

विकास खंड पाबौ के चोपड़ियूं गांव के मातवर सिंह कठैत के पुत्र महिपाल सिंह पानीपत हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। महिपाल की 25 जून को शादी होनी है। इसके लिए वह 20 जून को कंपनी से अवकाश लेकर घर के लिए निकले, लेकिन पानीपत बस अड्डे में 12 बजे के बाद से अचानक रहस्मय परिस्थितियों में गायब हो गए। कंपनी के सीनियर अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट ने मतरोड़ा थाना पानीपत में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। कंपनी में उनके साथ काम करने वाले नीरज रावत ने बताया कि वह 20 जून को घर के लिए निकला, लेकिन बस अड्डे से गायब हो गया। चाचा हरेंद्र कठैत ने रुंधे गले से बताया कि 20 जून को महिपाल ने घर आने की बात कही, उसकी अंतिम लोकेशन 12 बजकर 5 मिनट पर पानीपत बस अड्डे की है, लेकिन इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। पाबौ चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि चोपड़ियूं के गायब युवक को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed