{"_id":"5d0fadd48ebc3e189b7a7e3e","slug":"15613086115-pauri-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ग्राम विकास अधिकारी बने एबीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ग्राम विकास अधिकारी बने एबीडीओ
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवारत सात ग्राम विकास अधिकारी सहायक खंड विकास अधिकारी बन गए हैं। विभाग ने तीन सहायक लेखाकारों को लेखाकार के पद पर पदोन्नति भी दी है।
ग्रामीण विकास निदेशालय पौड़ी के आयुक्त डा. रामविलास यादव ने ग्राम विकास अधिकारियों व सहायक लेखाकारों के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। जनपद नैनीताल में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी को सहायक खंड विकास अधिकारी कोटाबाग नैनीताल, अशोक कुमार को सहायक खंड विकास अधिकारी ब्लाक थराली जिला चमोली में पदोन्नति दी है। टिहरी जनपद में सेवारत नंदकिशोर नौटियाल को उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़, पिथौरागढ़ में सेवारत महेंद्र प्रसाद कांडवाल को चंपावत जिले के ब्लाक पाटी, नरेंद्र सिंह पोखरिया को पिथौरागढ़ के ब्लाक विण, हरिद्वार में सेवारत सतीश कुमार को उत्तरकाशी के ब्लाक पुरोला, बागेश्वर में सेवारत ग्राम विकास अधिकारी खजान चंद्र जोशी को चंपावत जिले में विकासखंड बाराकोट का सहायक खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार पौड़ी में सेवारत सहायक लेखाकर अनिल कुमार को बागेश्वर के ब्लाक कपकोट, देहरादून में सेवारत रमन गुप्ता को देहरादून जिले के ब्लाक चकराता, देहरादून में सेवारत राहुल देव कोठियाल को पौड़ी जिले के ब्लाक यमकेश्वर में लेखाकार बनाया गया है। उपायुक्त ग्रामीण विकास डा. जीएस खाती ने बताया कि सात ग्राम विकास अधिकारियों व तीन सहायक लेखाकारों को डीपीसी के बाद पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पदोन्नत अधिकारियों को जल्द नए तैनाती स्थलों पर पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं।