{"_id":"5d03d31a8ebc3e57c100382f","slug":"156053172710-shrinagar-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के स्वीकृत पदों की जानकारी नहीं है गढ़वाल विवि प्रशासन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के स्वीकृत पदों की जानकारी नहीं है गढ़वाल विवि प्रशासन को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की रोस्टर कमेटी की तीन दिन से चल रही बैठक बेनतीजा रही। विवि प्रशासन को यह पता नहीं है कि शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं। स्वीकृत पदों से संबंधी शासनादेशों को तलाशा जा रहा है। शासनादेश मिलने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि विवि में शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं और स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पद रिक्त व कितने पदों पर शिक्षक तैनात हैं।
गढ़वाल विवि में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाना है। विवि प्रशासन ने नए रोस्टर को लागू करने के लिए प्रो. जेके गोदियाल की नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है। बैठक में यह तय किया जाना था कि वर्तमान में शिक्षकों के कितने पद रिक्त हैं और 31 दिसबंर तक सेवानिवृत्ति के चलते रिक्त होने वाले पदों की भी गणना की जानी थी। रोस्टर कमेटी के संयोजक प्रो. जेके गोदियाल ने कहा कि स्वीकृत पदों के संबंध में शासनादेश तलाशा जा रहा है। एक-दो दिन में इन सभी पहलुओं के स्पष्ट होने की संभावना जताई है।