फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सुरक्षा कर्मियो ने उठाई पुन: बहाली की मांग

सुरक्षा कर्मियो ने उठाई पुन: बहाली की मांग

Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियो ने उठाई पुन: बहाली की मांग
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के हटाए गए सुरक्षा कर्मियों ने पुन: बहाली की मांग की है। सुरक्षा कर्मी परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने विवि, परिसर और जिला प्रशासन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में हटाए गए सुरक्षा कर्मियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विवि व परिसर प्रशासन ने उन्हें बिना कारण ही सेवा से हटा दिया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कहा कि इससे पूर्व भी धरना देकर समस्या का हल करने की गुहार लगाई गई थी। जिस पर विवि प्रशासन ने जल्द समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। छात्र संगठनों ने सुरक्षा कर्मियों के समर्थन में आंदोलन किया। जिसके बाद विवि प्रशासन ने समाधान का भरोसा दिया था। धरना देने वालों में दीपकचंद्र, दलवीर सिंह, आशीष कुमार, इंदुबीर कुमार, मनोज कुमार, उषा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed