फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   7 हजार हे. भूमि पर 141 कलस्टर हुए तैयार

7 हजार हे. भूमि पर 141 कलस्टर हुए तैयार

Thu, 13 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
7 हजार हे. भूमि पर 141 कलस्टर हुए तैयार

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में जल्द ही फल, फूल, सब्जी व मसालों के बाग लहलहाते नजर आएंगे। गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर उद्यान विभाग ने मंडल के सात जिलों में 141 कलस्टर तैयार कर लिए हैं। जुलाई माह से इन कलस्टरों पर कार्य शुरू हो जाएगा।
गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने (वीसी के माध्यम से) उद्यान विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर आयुक्त ने बताया कि गढ़वाल मंडल के सात जिलों में 7 हजार हेक्टेअर भूमि में 141 कलस्टर तैयार किए गए हैं। जिनमें फल, फूल, सब्जी व मसाला शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि कलस्टरों में 30 प्रतिशत काश्तकार नियमित खेती से जुड़े और 70 प्रतिशत नए काश्तकार जुड़े हैं। जिला योजना, मनरेगा, सहकारिता विभाग से समन्वय कर बजट की व्यवस्था की गई है। इसमें मुख्य रुप से केंद्र पोषित बागवानी मिशन योजना से बजट का प्रावधान किया गया है। उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक गढ़वाल मंडल डा. रतन कुमार ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर गढ़वाल मंडल के पौड़ी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार रुद्रप्रयाग में 20-20 और उत्तरकाशी जनपद में 21 कलस्टर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में होगी जैविक बागवानी
पौड़ी। जनपद रुद्रप्रयाग में कलस्टर के तहत पूरी तरह जैविक बागवानी होगी। जनपद चमोली में तीन कलस्टरों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
चारधाम यात्रा मार्ग पर होगी फूलों की खेती
पौड़ी। उद्यान विभाग की कलस्टर योजना के तहत चारधाम यात्रा मार्गों पर फूलो की खेती होगी। जिसके विपणन का खाका भी तैयार कर लिया गया है। डा. रतन कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर गेंदा, गुलाब, जरबेरा सहित अन्य फूलों के उत्पादन पर फोकस रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed