फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   भट्टगांव में स्टोन क्रशर स्थापना का विरोध

भट्टगांव में स्टोन क्रशर स्थापना का विरोध

Thu, 13 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
भट्टगांव में स्टोन क्रशर स्थापना का विरोध
श्रीनगर। देवप्रयाग तहसील की ग्राम पंचायत ललथ पाटों के भट्टगांव तोक में स्टोन क्रशर स्थापित करने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया। आरोप है कि बिना ग्राम पंचायत की सहमति के गांव की सीमा में क्रशर लगाया जा रहा है। क्रशर खुलने से गांव में पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन

न्याय पंचायत रुमधार के भट्टगांव में स्टोन क्रशर लगवाया जा रहा है। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि क्रशर संचालक बिना अनुमति उनके खेतों को काटकर रास्ता बना रहे हैं। ग्राम प्रधान सीमा देवी ने कहा कि क्रशर स्थापना से पूर्व संचालकों ने ग्राम पंचायत की सहमति भी नहीं ली। यहां पहले से ही एक हॉट मिक्स प्लांट संचालित हो रहा है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। यदि क्रशर लगा, तो समस्या विकराल हो जाएगी। उक्रांद युवा जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने क्रशर स्थापना की अनुमति देने से पहले ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया। जो कि गलत है। इस मौके पर मीना, आनंद, कमला, बब्बी देवी, लक्ष्मी, रुपा, दलीप सिंह, धीरा देवी, सरोजनी, संजय और दीवान सिंह आदि मौजूद थे। इधर, तहसीलदार देवप्रयाग अवतार सिंह बुटोला ने बताया कि मौका निरीक्षण के लिए राजस्व उप निरीक्षक को भट्टगांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed