फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कर्मचारियों की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: कोली

कर्मचारियों की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: कोली

Wed, 12 Jun 2019 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: कोली
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों की समस्याएं, उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यालय के संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मुकेश कोली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है। कहा कि सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कर्मचारी मुख्य भूमिका अदा करते हैं। कोली ने एसोसिएशन के अतिथि भवन को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रेवती नंदन डंगवाल जिलाध्यक्ष, संजय सिंह नेगी जिलामंत्री, रवि रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप राणा उपाध्यक्ष व कविता शाह निर्विरोध महिला उपाध्यक्ष चुनी गईं। कार्यकारिणी में दीपक कोठारी व विनोद नेगी संयुक्त मंत्री, दीपक नेगी, सुभाष बहुगुणा, दीपककांत गैरोला, मोहित लिंगवाल, नरेंद्र सिंह संगठन मंत्री, महेश मलासी कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, चुनाव पर्यवेक्षक केदार सिंह गुसाईं, जेपी पुरी व सुरेश चंद्र बड़थ्वाल की देखरेख में हुए। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य संयोजक सोहन सिंह रावत, मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, मंडलीय मंत्री विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed