{"_id":"5d012e40bdec22074d53e027","slug":"156035845472170-shrinagar-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी प्रवेश परीक्षा में पहले दिन 2170 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी प्रवेश परीक्षा में पहले दिन 2170 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए छात्रों को लंबे जाम से जूझना पड़ा। कुछ छात्रों के अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाने के स्थिति में विवि की ओर से छात्र के पहुंच केंद्र में ही परीक्षा की व्यवस्था करायी गई। पीजी प्रवेश परीक्षा में पहले दिन 2170 परीक्षार्थी हुए शामिल हुए। जबकि 545 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बुधवार से गढ़वाल विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा बिड़ला परिसर श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी परिसर सहित एमकेपी देहरादून चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। यात्रा सीजन व गंगा दशहरा पर्व के चलते जाम लगने से परीक्षार्थी परेशान रहे। लखनऊ से चला एक छात्र जाम की वजह से देहरादून तक ही पहुंच पाया। वह हरिद्वार में जाम में फंस गया था। जबकि उसका परीक्षा केंद्र बिड़ला परिसर था। उक्त छात्र ने फोन पर अपनी समस्या प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. रावत को बताई। जिस पर उस छात्र के लिए एमकेपी परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था की गई। इसी तरह कई अन्य छात्रों को भी जाम के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
पहले दिन गणित, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बीफार्मा, माइक्रोबायोलॉजी, थिएटर, रिमोट सेंसिंग, राजनीति विज्ञान व उद्यानकी विषय की प्रवेश परीक्षा हुई। तीन पालियों में हुई परीक्षा में कुल 545 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीजी प्रवेश परीक्षा के संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा बिड़ला, पौड़ी, टिहरी परिसर सहित एमकेपी देहरादून परीक्षा केंद्र पर हुई। उन्होंने बताया कि चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। प्रवेश परीक्षा 14 जून तक आयोजित की जाएगी। 28 विषयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए 4500 से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया है। एमकेपी देहरादून परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।