{"_id":"65b4fe0197a152370b0983f4","slug":"153-street-lights-installed-in-srinagar-will-be-illuminated-after-four-years-shrinagar-news-c-53-1-sri1001-103609-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चार साल बाद रोशन होंगी श्रीनगर में लगी 153 स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चार साल बाद रोशन होंगी श्रीनगर में लगी 153 स्ट्रीट लाइट
Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर से धारी देवी तक 116 और श्रीनगर से दिगोली तक लगी हैं 37 लाइट
श्रीनगर। ऋषिकेश-श्रीनगर-रुद्रप्रयाग हाईवे पर श्रीनगर और रुद्रप्रयाग बाजार में लगी स्ट्रीट लाइट रोशन होना शुरू हो चुकी है। शुरुआती दौर में रुद्रप्रयाग बाजार में लगी स्ट्रीट लाइट में कनेक्शन देकर रोशन कर दिया गया है। अब श्रीनगर में लगी स्ट्रीट लाइट कनेक्शन देते ही जलने लगेंगी।
एचएच खंड श्रीनगर ने श्रीनगर से धारी देवी तक 124 पोल में से 116 पर स्ट्रीट लाइट लगा दी है, जबकि श्रीनगर से दगोली मार्ग तक 39 में से 37 स्ट्रीट लाइट लग गई हैं। इसी तरह रुद्रप्रयाग बाजार क्षेत्र में करीब दो किमी सड़क के दोनों तरफ 80 खंभों पर 80 स्ट्रीट लाइट लगाई हुई थी, लेकिन पिछले चार साल से स्ट्रीट लाइट बिजली कनेक्शन के अभाव में शोपीस बने हुए थे, जिसे रोशन करने के लिए एनएच खंड लोनिवि ने गत वर्ष दिसंबर में तैयारी शुरू की। इसके तहत रुद्रप्रयाग बाजार में एनएच के दोनों तरफ लगे 80 स्ट्रीट लाइट जलनी शुरू हो गई है।
रुद्रप्रयाग बाजार में एनएच के दोनों तरफ लगी स्ट्रीट लाइट बिजली कनेक्शन के बाद जलनी शुरू हो गई है। अब श्रीनगर में लगी स्ट्रीट लाइट को बिजली कनेक्शन देने के बाद रोशन करने की तैयारी है। रुद्रप्रयाग की स्ट्रीट लाइट को देखरेख के लिए पालिका रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में लगी स्ट्रीट लाइट को देखरेख के लिए नगर निगम श्रीनगर को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
तनुज कांबोज, अधिशासी अभियंता, एचएच खंड श्रीनगर