{"_id":"5c780204bdec2252133214e4","slug":"151551368708-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में विषयवार शिक्षक न होने से घट रही छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में विषयवार शिक्षक न होने से घट रही छात्र संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की खिर्सू शाखा की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया इस मौके पर वक्ताओं ने प्राथमिक शिक्षा की दशा व दिशा, विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, शैक्षिक स्तर और मासिक परीक्षाओं का औचित्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। गोष्ठी के पश्चात द्वितीय सत्र में ब्लाक शाखा का चुनाव हुआ।
पालिका सभागार में प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेद्र सिंह असवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता कुंजिका प्रसाद उनियाल थे। उप शिक्षाधिकारी पीएल भारती ने बेहतर गुणवत्तापरक शिक्षा और छात्र संख्या वृद्धि के सतत प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
वक्ताओं ने सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के लिए सरकारों की दोषपूर्ण नीति और पलायन को जिम्मेदार बताया।
द्वितीय सत्र में ब्लाक कार्यकारणी गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रेखा नेगी, मंत्री पद पर विनोद ध्यानी और कोषाध्यक्ष पद पर आनंद पंवार चुने गए। प्रत्येक पद में 2-2 प्रत्याशी आमने-सामने थे।
विज्ञापन
मंच संचालन जगदंबा नौटियाल ओर प्रकाश रावत ने किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज जुगराण, मंत्री दीपक नेगी, विक्रम राणा, राकेश रतूड़ी, पूनम उनियाल व अनुज नौडिय़ाल आदि मौजूद थे।