{"_id":"5b536ea54f1c1bc57a8b5b01","slug":"151532194469-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों की अनदेखी पर भड़के सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों की अनदेखी पर भड़के सफाई कर्मी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। लंबित मांगों की अनदेखी पर भड़के नगर पालिका पौड़ी के सफाई कर्मचारियों ने 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने कहा कि चार महीने बाद भी कर्मचारियों को वर्दी और रेन कोट नहीं मिला।
संगठन के नगर अध्यक्ष प्रवीन कुमार घामट ने कहा कि नगर पालिका पौड़ी परिसर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को मार्च में वर्दी मिल जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक वर्दी नहीं मिली। इसके अलवा बरसात शुरू होने के कई दिन बाद भी रेन कोट नहीं मिल पाया है। यही नहीं, 1800 ग्रेड पे पाने वाले सफाई कर्मियों को एरियर का भुगतान नहीं हुआ। संगठन के सचिव राजू रिडियान ने कहा कि लंबित मांगों की अनदेखी से सफाई कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि पांच दिन के भीतर लंबित मांगों पर अमल नहीं हुआ तो नगर क्षेत्र के समस्त सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।