{"_id":"5b5214b64f1c1b51748b622f","slug":"151532105910-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में 19 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में 19 मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के 19 मेधावियों को राजकीय इंटर कालेज पौड़ी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि जीवन में लक्ष्य पाने के लिए अनुशासित होना जरूरी है। यह जरूरी नहीं है कि सब पढ़ाई में तेज हों। दुनिया में कई महान लोग पढ़ने में कमजोर होने के बावजूद भी अविस्मरणीय कार्य कर गए। विधायक ने विद्यालय के फर्नीचर आदि की मांग को शीघ्र पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षक और अभिभावक का अहम योगदान है। अच्छे अंक अर्जित करने वाले बच्चे दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। समारोह में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एमएस बिष्ट, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा एसपी खाली, सीईओ एमएस रावत, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीईओ बेसिक केएस रावत, बीईओ पौड़ी जेपी काला, प्रधानाचार्य वीसी बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संचालन डीएस रावत ने किया।
विज्ञापन
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
समारोह में इंटरमीडिएट में वरिष्ठता सूची में स्थान पाने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पौड़ी के विपुल वर्मा, श्रीकोट गंगनाली श्रीनगर के आनंद किशोर रतूड़ी, इसी विद्यालय की प्रतिभा, आशुतोष बुटोला, अंशुमन सिंह रावत, साक्षी, जीआईसी बग्याली एकेश्वर की मृणाल, जीआईसी कोट के आशुतोष आर्य एवं जीजीआईसी श्रीनगर की कोमल भारती को सम्मानित किया गया।
-------------
हाईस्कूल वरिष्ठता सूची वाले इन छात्रों का हुआ सम्मान
सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर के सिद्वांत कोटियाल, विद्या मंदिर जानकीनगर कोटद्वार के उत्कर्ष वर्मा, श्रीकोट श्रीनगर गंगनाली के शुभम प्रसाद थपलियाल, इसी विद्यालय के राघव मित्तल, जीआईसी सबदरखाल के प्रतीक चंद, विद्या मंदिर इंटर कालेज कोटद्वार की निधि बहुखंडी, जीआईसी जगतेश्वर के विकास खंकरियाल, जेपी इंटर कालेज कोटद्वार की साक्षी चमोली, विद्या मंदिर इंटर कालेज कोटद्वार के अक्षय कुमार एवं जीजीआईसी श्रीनगर पौड़ी की मोनिका धनाई को सम्मानित किया गया।