फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पेयजल संकट से जूझ रहा है पौड़ी शहर

पेयजल संकट से जूझ रहा है पौड़ी शहर

Sat, 10 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहा है पौड़ी शहर
पौड़ी। नानघाट पेयजल योजना के पाइप फटने की वजह से शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के कई क्षेत्रों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। मात्र 30 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है, जो पर्याप्त नहीं है। हालांकि जल संस्थान दावा कर रहा है कि पाइप दुरुस्त कर लिए गए हैं और अब पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी पानी के लिए लंबे समय से जूझ रहा है, लेकिन आजकल नानघाट पेयजल योजना के पाइप फटने से शहर में पानी की ज्यादा किल्लत हो गई है। पौड़ी के डांडापानी, पेट्रोल पंप, मल्ली रांई, डेविड धार, ईटीसी, मैसमोर रोड और प्रेम नगर आदि क्षेत्रों में लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। मुश्किल से मात्र 30 मिनट तक ही पेयजल की आपूर्ति की जा रही है और वह भी बेहद कम। पानी की सप्लाई अभी से बाधित होने के कारण लोगों को अब मई-जून की भी चिंता सताने लगी है। इस बारे में लोगों ने जल संस्थान को भी पत्र दिए हैं। प्रेमनगर, पेट्रोल पंप समेत अन्य मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की है कि पानी की आपूर्ति बेहद कम है। वर्तमान में बीस से तीस लीटर पानी ही प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
प्रेमनगर निवासी मुकेश कुमार, रविंद्र सिंह, दिनेश नेगी व प्रमोद चंदोला आदि ने बताया कि सिर्फ सुबह के वक्त पानी की सप्लाई की जाती है। वह एक व्यक्ति के लिए भी पूरा नहीं होता। उन्होंने मांग की कि प्रतिदिन दो घंटे तक पेयजल आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बुआखाल के पास नानघाट पेयजल लाइन के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिस वजह से पानी की आपूर्ति कम रही, लेकिन अब पाइप दुरुस्त कर लिए गए हैं। इससे पानी की आपूर्ति ठीक हो जाएगी। गर्मियों में भी कोई समस्या नहीं आएगी।
-सतेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed