फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   थलीसैण में थाने को जमीन तलाशने पहुंचे एसएसपी

थलीसैण में थाने को जमीन तलाशने पहुंचे एसएसपी

Sat, 20 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
थलीसैण में थाने को जमीन तलाशने पहुंचे एसएसपी
थलीसैण। राजस्व पटवारियों के पुलिस कार्य समाप्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। शनिवार को एसएसपी जेआर जोशी थलीसैण पहुंचे। यहां उन्होंने थाने के लिए भूमि चयन के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया। कहा कि पैठाणी, तिरपालीसैण व थलीसैण में थाना स्थापित किया जाएगा, जबकि पाबौ में पुलिस चौकी खोली जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी जेआर जोशी ने ब्लाक मुख्यालय में बातचीत में बताया कि पटवारियों से पुलिस कार्य अब नियमित पुलिस को सौंपे जा रहे हैं। जिले में थाने स्थापित होने है जब तक भवन का निर्माण नहीं होता तब तक पुलिस सरकारी या गैर सरकारी भवनों में ही थाना व चौकी स्थापित करेगी। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने थलीसैण में ब्लाक मुख्यालय के आसपास कई जगहों का निरीक्षण किया। हालांकि अभी उन्होंने यह साफ नहीं किया कि थाना कहां खोला जाना है। उन्होंने कहा कि तिरपालीसैण, पैठाणी व थलीसैण में थाना खुलेगा और पाबौ में पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरवरी अंत तक पुलिस व्यवस्था कर लेगी और उसके बाद उम्मीद है कि पटवारियों की जगह पुलिस अपराध नियंत्रण का कार्य करेगी। एसएसपी के साथ पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर भी निरीक्षण में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed