{"_id":"5f219f318ebc3e63877769d4","slug":"15-students-in-high-school-and-seven-students-in-inter-merit-pauri-news-drn3515546137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 15 व इंटर में 7 छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 15 व इंटर में 7 छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में जनपद पौड़ी का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में 79.22 व इंटरमीडिएट में 82.90 प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 11847 व इंटरमीडिएट के 10106 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा की मेरिट में जिले के 22 छात्र-छात्राओं ने स्थाना बनाया है।
बुधवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल परीक्षा में 11847 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 79.22 रहा, वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 5075 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 82.90 फीसदी रहा। सीईओ रावत ने बताया कि हाईस्कूल में 15 व इंटरमीडिएट में सात छात्र-छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल में जनपद की नौ छात्राएं व इटरमीडिएट की दो छात्राएं मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट में पौड़ी जनपद आठवें व हाईस्कूल में पांचवें स्थान पर रहा।
जिले में शिवानी और जतिन पुष्पाण रहे टॉप
पौड़ी। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर नींबूचौड़ कोटद्वार की छात्रा शिवानी व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट श्रीनगर के छात्र जतिन पुष्पाण ने 94.80 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया।