फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   कुलसचिव को बंधक बनाए जाने वाले मामले में अधिकारियों से पूछताछ

कुलसचिव को बंधक बनाए जाने वाले मामले में अधिकारियों से पूछताछ

Sat, 18 May 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
कुलसचिव को बंधक बनाए जाने वाले मामले में अधिकारियों से पूछताछ

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने विवि के अधिकारियों से पूछताछ की है। इस मामले में पुलिस ने कुलसचिव की शिकायत पर 14 छात्र नेताओं के खिलाफ नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गढ़वाल विवि में आंदोलन के दौरान कुलसचिव को बंधक बनाने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार को विवेचना अधिकारी एसआई कैलाश सेमवाल ने विवि के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, खेल निदेशक डा. एसएस बिष्ट व सहायक कुलसचिव डा. संजय ध्यानी से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। घटना के दिन उक्त अधिकारी प्रशासनिक भवन में छात्रों केे साथ वार्ता के दौरान मौजूद थे। विवेना अधिकारी ने उक्त तीनों अधिकारियों से घटना के दिन की पूरी जानकारी जुटाई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जल्द जांच पूरी कर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed