फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सरकार से नाउम्मीद गरीब ने किया युवाओं का आह्वान

सरकार से नाउम्मीद गरीब ने किया युवाओं का आह्वान

Fri, 01 Mar 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सरकार से नाउम्मीद गरीब ने किया युवाओं का आह्वान
पौड़ी/सतपुली। जिला मुख्यालय पौड़ी व विकास खंड मुख्यालय कल्जीखाल में चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब कर जन्मदिन चकबंदी दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं मुख्यालय पौड़ी में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एक मार्च को चकबंदी दिवस घोषित किए जाने की मांग की। उधर, सतपुली में भी चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब का जन्मदिन सतपुली में चकबंदी दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालय कल्जीखाल सभागार में चकबंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर गरीब ने कहा कि अब मेरी उम्र मुझे आंदोलन की इजाजत नहीं दे रही है। सरकार पहाड़ में चकबंदी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने चकबंदी आंदोलन की बागडोर संभालने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। पूर्व प्रमुख अनिल कुमार, समाजसेवी जगमोहन डांगी, अर्जुन पटवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पुलवामा के शहीदों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर व्यापार संघ कल्जीखाल के अध्यक्ष भक्तदर्शन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष कुमार, सुदर्शन नेगी, नितिन पटवाल, प्रभा देवी, उषा देवी, मंजू देवी व सुनीता देवी आदि मौजूद थे। वहीं जिला मुख्यालय पौड़ी में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने चकबंदी दिवस मनाया। समिति के संयोजक नमन चंदोला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। चंदोला ने कहा कि सरकार को एक मार्च को चकबंदी दिवस घोषित करना चाहिए। इस अवसर पर शेखर नेगी, धनेश कुमार जैन, संदीप, नीरज बिष्ट, दीपक रावत व अनूप देवरानी आदि मौजूद थे। उधर, चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब का जन्मदिन सतपुली में चकबंदी दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चकबंदी को लेकर गरीब क्रांति अभियान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पहाड़ों को बचाने के लिए चकबंदी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रेम सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत, मनीष खुगशाल, त्रिलोक सिंह नेगी, भारतेंदु डोभाल, पुष्पेंद्र राणा, सुदेश पोखरियाल व हर्षपति गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed