{"_id":"5a26d8144f1c1b6a118b60ce","slug":"141512495124-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठ की बेटी बनी इंडियन नेवी में सेकंड लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठ की बेटी बनी इंडियन नेवी में सेकंड लेफ्टिनेंट
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबौ। राठ क्षेत्र के ठेठ गांव भकोट की प्रियंका का इंडियन नेवी में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर सिलेक्शन हुआ है। राठ की यह पहली बेटी है, जिसका इस पद पर चयन हुआ है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर उसकी दादी बच्ची देवी ने गांव में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
राठ क्षेत्र की बेटियां भी शिखर की ऊंचाइयां छू रही हैं। ब्लाक थलीसैंण की पट्टी कंडारस्यूं के भकोट गांव की प्रियंका गुसाईं ने मंगलवार को विशाखापट्नम में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग ली। प्रियंका के पिता हर्ष सिंह गुसाईं भारतीय सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। प्रियंका की दादी बच्ची देवी बताती हैं कि प्रियंका बचपन से ही होनहार है और अब उसने ओहदा हासिल कर उनका सिर भी ऊंचा किया है। दूरभाष पर प्रियंका के पिता हर्ष सिंह गुसाईं ने बताया कि ईजीमाला केरल में 22 नवंबर को पासिंगआउट परेड में प्रियंका नेवी का हिस्सा बनी। मंगलवार को उसने विधिवत पद की जिम्मेदारी संभाल ली है।