{"_id":"5a83194e4f1c1b410b8b8d65","slug":"131518541134-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत से तीन करोड़ की एमबी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत से तीन करोड़ की एमबी गायब
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी में सूचना अधिकार के जरिए एक बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2014 की मेजरमेंट बुक संख्या 39 को जिला पंचायत गायब बता रहा है। इसके अलावा वर्ष 2011 में उफल्डा में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य भी जांच के दायरे में आ गया है। गुम एबी में तीन करोड़ के कार्य दर्शाए गए हैं, जबकि पांच लाख पुस्ता निर्माण में दर्ज किया गया है। सीडीओ रवनीत चीमा के आदेश पर जिला विकास अधिकारी ने मामले की जांच तहसीलदार पौड़ी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
ब्लाक पौड़ी के ग्राम थली निवासी अशोक थपलियाल ने जिला पंचायत से 16 जनवरी को जिला पंचायत से सूचना अधिकारी के जरिए एमबी संख्या 39 की जानकारी मांगी। जिला पंचायत ने स्पष्ट जवाब दिया कि एमबी संख्या 39 कार्यालय से गायब है। बताया गया कि एमबी में तीन करोड़ के निर्माण कार्य हुए हैं, लेकिन निर्माण कार्य कहां हुए, जिला पंचायत इसका जवाब नहीं दे पाया। इस पर शिकायतकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्रथम अपील दायर की। सीडीओ रवनीत चीमा ने मामले को गंभीर करार दिया। इसके अलावा उफल्डा में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस मामले में तहसीलदार पौड़ी को कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही सीडीओ को सौंप दी जाएगी।