{"_id":"5a19a38e4f1c1bd0408b8e50","slug":"131511629710-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत पौड़ी दीन दयाल एवार्ड की रेस में सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत पौड़ी दीन दयाल एवार्ड की रेस में सबसे आगे
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी व जिले के तीन गांवों को अगले वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित किए गया है। स्टेट लेबल सर्वे में इन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। अब सेंटर लेबल कमेटी का सर्वे ही शेष रह गया है।
भारत सरकार द्वारा बेहतरीन कार्यों को लेकर जिला पंचायत, ब्लाक व ग्राम पंचायतों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के तहत ग्राम पंचायत को आठ लाख, ब्लाक को 25 लाख व जिला पंचायत को 50 लाख की धनराशि दी जाती है। हॉल में ब्लाक कल्जीखाल को यह पुरस्कार हरिद्वार पंचायत महासम्मेलन में दिया गया। वर्ष 2018 के लिए जिला पंचायत पौड़ी, ब्लाक कल्जीखाल के असगढ़, ब्लाक पौड़ी के वजली व ब्लाक दुगड्डा के काशीरामपुर का चयन किया गया है। गांवों की योजनाओं का ड्रिस्टिक व स्टेट लेबल पर सर्वे हो चुका है। अब सेंटर की टीम द्वारा इसका सर्वे किया जाना शेष है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 24 अप्रैल 2018 में होने वाले पंचायती सम्मेेलन में यह पुरस्कार प्राप्त हो जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मानक तय किए गए हैं। जिला पंचायत, ब्लाक व ग्राम पंचायत की बैठक समय पर हो, राज्य वित्त व 14वें वित्त की धनराशि समय पर खर्च हो, बैठकों में पारित प्रस्ताव पर कार्रवाई हो, मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता बेहतर हो। इन मानकों पर जिला पंचायत पौड़ी व जिले की तीन ग्राम पंचायतें खरी उतर रही हैं। पूरी उम्मीद है कि इस बार जिला पंचायत पौड़ी के साथ ही तीन गांवों को भी यह पुरस्कार प्राप्त हो जाएगा।