फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   13 corona infected surfaced in Pauri

पौड़ी में सामने आए कोरोना के 13 संक्रमित

Sat, 28 Aug 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
13 corona infected surfaced in Pauri
तहसील पौड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में 13 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मनियारस्यूं पट्टी एक में 8 और दो में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने समस्त संक्रमितों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील पौड़ी के राजस्व उप निरीक्षक पश्चिमी मनियारस्यूं- एक द्वारा तहसील प्रशासन को क्षेत्र के ग्राम हंसुड़ी व बांजखाल में आठ व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना दी है। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गुरेथखाल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक द्वारा पॉजिटिव बताई गई। एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद भारत सरकार के आदेश व राज्य सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमित पाए गए 13 व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होम क्वारंटीन व्यक्तिय ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व संबंधित राजस्व उप निरीक्षक निरीक्षकों की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed