फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पुलिस के कड़े पहले में आंदोलनकारियों ने दिया धरना

पुलिस के कड़े पहले में आंदोलनकारियों ने दिया धरना

Sat, 20 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के कड़े पहले में आंदोलनकारियों ने दिया धरना
पौड़ी। पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद शनिवार को राज्य आंदोलनकारी आवेदकों ने कलेक्ट्रेट के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। चेतावनी दी कि 824 आवेदनपत्र 10 फरवरी तक स्वीकृत न हुए तो आवेदक उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्माण चिह्नित आंदोलनकारी मंच की प्रदेश महासचिव वीरा भंडारी के नेतृत्व में शनिवार को राज्य आंदोलनकारी के आवेदनकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में सरकार विरोधी नारे लगाए। बता दें कि पूर्व में इस मांग को लेकर दो बार महिलाएं कलेक्ट्रेट के निर्माणाधीन भवन की छत पर चढ़ गई थीं। इससे सबक लेते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट के आसपास पुलिस का सख्त पहरा रहा। यहां तक कि आसपास के घरों की छतों पर भी पुलिस तैनात की गई थी। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम एसएस नेगी मौके पर पहुंचे। आवेदनकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि 824 आवेदन शीघ्र स्वीकृत किए जाएं, शासन स्तर पर लंबित आंदोलनकारियों की सूची शीघ्र प्रकाशित की जाए व चिह्नीकरण की तारीख बढ़ाई जाए। चेतावनी दी कि 10 फरवरी तक मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में वीरा भंडारी, सुखदेव बडोनी, साबर सिंह रावत, डा. धनेश्वरी तोमर, सुशील कुमार, मंजू देवी, शकुंतला देवी, देवेश्वरी देवी, लीला देवी, कांति देवी, मोहिन सिंह, बिगरी देवी, रीना चौहान, कमला रावत, सुनील नेगी, हेमंत सुंदरियाल, विनोद सिंह, पीतांबरी देवी, आरती देेवी, गीता रावत, सुभाष रावत, रेवती रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed